Mysterious cosmic signal: Did we hear the voice of a parallel universe? रहस्यमय ब्रह्मांडीय संकेत: क्या हमने समानांतर ब्रह्मांड की आवाज सुनी?

Inter Galaxy Communication System of the Future.
रहस्यमई ब्रह्मांडीय सिग्नल: क्या हमने सुनी समानांतर ब्रह्मांड की आवाज?

रहस्यमई ब्रह्मांडीय सिग्नल: क्या हमने सुनी समानांतर ब्रह्मांड की आवाज?

क्या आपने कभी सोचा है कि हमारे ब्रह्मांड के बाहर क्या है? साल 2019 में वैज्ञानिकों को एक ऐसा रहस्यमई सिग्नल मिला जिसने सभी के होश उड़ा दिए। यह सिग्नल सेकंड के दसवें हिस्से से भी कम समय के लिए मिला, लेकिन इसने वैज्ञानिकों को छह साल तक उलझाए रखा।

वह रहस्यमई सिग्नल

शुरुआत में अमेरिका के LIGO (लीगो) और यूरोप के Virgo (वर्गो) डिटेक्टर्स ने इस छोटे से सिग्नल को पकड़ा। शुरुआती विश्लेषण से लगा कि यह ब्लैक होल्स के आपस में टकराने का नतीजा है। यह सबसे सरल और मजबूत थ्योरी थी जो वैज्ञानिकों के पास थी।

यह सिग्नल इतना कमजोर और छोटा था कि उसे पकड़ना सौभाग्य की बात थी, लेकिन इसकी विशेषताएं इतनी अजीब थीं कि वैज्ञानिक हैरान थे।

समानांतर ब्रह्मांड की आवाज?

अब चीन की यूनिवर्सिटी ऑफ चाइनीस एकेडमी ऑफ साइंसेस के वैज्ञानिकों ने एक बिल्कुल नया दावा किया है। उनका कहना है कि यह घटना हमारे ब्रह्मांड में हुई ही नहीं बल्कि यह तरंग किसी समानांतर ब्रह्मांड (पैरेलल यूनिवर्स) यानी किसी दूसरी दुनिया से आई हो सकती है।

वैज्ञानिकों का मानना है कि यह सिग्नल हम तक किसी वर्महोल के जरिए पहुंची हो सकती है।

वर्महोल क्या है?

अब आप सोच रहे होंगे कि यह वर्महोल क्या होता है? दरअसल यह एक ब्रह्मांडीय शॉर्टकट ब्रिज जैसा है जिसे महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टाइन ने 1935 में प्रस्तावित किया था।

वर्महोल स्पेस-टाइम की एक सुरंग है जो हमें सेकंडों में एक गैलेक्सी से दूसरी गैलेक्सी तक पहुंचा सकता है। यह समय और स्थान को मोड़कर एक शॉर्टकट बनाता है।

अगर यह घटना वाकई वर्महोल से जुड़ी साबित होती है तो यह पहली बार होगा कि हमें इनकी वास्तविक मौजूदगी का सबूत मिलेगा। यह खोज हमारे ब्रह्मांड की समझ को पूरी तरह से बदल सकती है।

अभी भी जारी है शोध

हालांकि ब्लैक होल्स के टकराव की थ्योरी अब भी सबसे मजबूत सिद्धांत बनी हुई है, पर इस वर्महोल विकल्प को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। वैज्ञानिक अभी भी इस सिग्नल का गहन विश्लेषण कर रहे हैं।

क्या यह सिर्फ दो ब्लैक होल्स की टक्कर थी? या फिर वाकई हमने किसी रहस्यमई समानांतर ब्रह्मांड की आवाज सुनी है? इसका जवाब मिलना अभी बाकी है।

जिस दिन इस रहस्य का जवाब मिल जाएगा, उस दिन विज्ञान की दुनिया में एक नया इतिहास लिखा जाएगा, यह बात तय है। फिलहाल, वैज्ञानिक इस अनोखे सिग्नल के रहस्य को सुलझाने में जुटे हुए हैं।

ટિપ્પણીઓ